मुजफ्फरपुर में 20 हजार रिश्वत लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार

0
1784184833615.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | मुजफ्फरपुर | 16 जुलाई 2026,

मुजफ्फरपुर: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance Investigation Bureau) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड की सिराजाबाद पंचायत के पंचायत रोजगार सेवक जितेन्द्र कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने यह कार्रवाई 15 जुलाई 2026 को निगरानी थाना कांड संख्या 083/26 के तहत की। आरोपी को सबहा चौक स्थित पीआर मार्ट से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि ले रहा था।

मनरेगा कार्य कराने के बदले मांगी थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, सिराजाबाद पंचायत के वार्ड संख्या-11 के वार्ड सदस्य आदित्य कुमार ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पंचायत रोजगार सेवक जितेन्द्र कुमार उनके वार्ड में मनरेगा (MGNREGA) से संबंधित कार्य कराने के एवज में 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था।

सत्यापन में सही पाए गए आरोप

निगरानी ब्यूरो ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद 14 जुलाई 2026 को मामला दर्ज कर वरीय पुलिस उपाधीक्षक विकाश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में विशेष धावादल (ट्रैप टीम) का गठन किया गया।

रंगेहाथ गिरफ्तारी

पूर्व निर्धारित योजना के तहत टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पंचायत रोजगार सेवक को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

न्यायालय में किया जाएगा पेश

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बताया कि पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को माननीय विशेष न्यायालय (निगरानी), मुजफ्फरपुर में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की अनुसंधानात्मक कार्रवाई जारी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page