लुटुआ थाना क्षेत्र में 208 लीटर शराब बरामद, हुंडई i10 के साथ तस्कर गिरफ्तार
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 27 अगस्त 2026
गयाजी: जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद थाना शेरघाटी की टीम ने लुटुआ थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव के पास कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से 208 लीटर शराब बरामद की गई। शराब को एक हुंडई i10 कार में ले जाया जा रहा था।
1040 शराब की बोतलें बरामद
उत्पाद विभाग के अनुसार कार्रवाई के दौरान कुल 1040 शराब की बोतलें बरामद की गईं, जिनमें शराब की कुल मात्रा 208 लीटर बताई गई है। शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक हुंडई i10 कार को भी जब्त कर लिया गया।
छकरबंधा का रहने वाला है गिरफ्तार युवक
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 27 वर्षीय अनिल यादव, पिता रामचन्द्र यादव, निवासी चौरी टांड़, वार्ड नंबर-08, थाना छकरबंधा, जिला गयाजी के रूप में हुई है। गिरफ्तारी सोनपुर गांव के पास, थाना लुटुआ क्षेत्र में की गई।
उत्पाद विभाग की टीम ने की कार्रवाई
कार्रवाई करने वाली टीम में अवर निरीक्षक रितिका राज, सहायक अवर निरीक्षक अजय कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक नितु कुमारी सहित गृह रक्षक शामिल थे। टीम ने वाहन को जब्त करने के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
