खिजरसराय में अनुश्रवण समिति की बैठक, पीडीएस भुगतान, गैस आपूर्ति और अतिक्रमण पर चर्चा

0
Screenshot_2026_0228_225835.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 28 फरवरी 2026,

गयाजी; खिजरसराय स्थित नीमचक बथानी अनुमंडल मुख्यालय में शनिवार को अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतरी, मोहड़ा, नीमचक बथानी और खिजरसराय प्रखंड के एजीएम, मार्केटिंग पदाधिकारी, गैस एजेंसी संचालक तथा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

पीडीएस भुगतान समस्या पर हुई चर्चा

बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि पीडीएस दुकानदारों को समय पर भुगतान नहीं मिलने के कारण वे हड़ताल पर चले गए थे। इस संबंध में जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों से वार्ता के बाद भुगतान समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद दुकानदारों ने हड़ताल समाप्त करने पर सहमति जताई।

होली को लेकर रसोई गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

बैठक में होली पर्व के मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया गया कि त्योहार के दौरान किसी प्रकार की कमी न हो और उपभोक्ताओं तक गैस सिलेंडर समय पर पहुंचाया जाए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

टेंउसा बाजार में अतिक्रमण हटाने का निर्णय

खिजरसराय प्रखंड क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण पर भी गंभीर चर्चा की गई। विशेष रूप से अतरी प्रखंड के टेंउसा बाजार में अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए 10 से 15 दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

जनहित के मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया गया, ताकि आम जनता को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page