अरवल मोड़ से जहानाबाद बस स्टैंड तक नो-वेंडिंग जोन घोषित, लॉटरी से फुटपाथ दुकानदारों को मिला स्थान

0
1772217087590.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | जहानाबाद | 27 फरवरी 2026,

जहानाबाद ; शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने और फुटपाथ अतिक्रमण को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे के निर्देश पर अरवल मोड़ से काको मोड़ होते हुए जहानाबाद बस स्टैंड तक के क्षेत्र को नो-वेंडिंग जोन घोषित किया गया है।

लॉटरी के माध्यम से वेंडिंग जोन में स्थल आवंटन

दिनांक 27 फरवरी 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में वेंडिंग जोन के तहत चिन्हित स्थानों का लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया गया। इस प्रक्रिया में फुटपाथ एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

प्रशासन द्वारा बस स्टैंड और राजा बाजार क्षेत्र में चिन्हित वेंडिंग जोन में अरवल मोड़ से काको मोड़ तक फुटपाथ पर लगने वाले अनाधिकृत दुकानदारों को ठेला और दुकान लगाने के लिए स्थान निर्धारित कर दिया गया।

दो दिनों में दुकान लगाने का निर्देश, नहीं तो होगी कार्रवाई

अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी चिन्हित दुकानदारों को निर्देश दिया कि वे दो दिनों के अंदर अपने आवंटित स्थानों पर दुकान या ठेला लगाएं। निर्धारित समय के बाद यदि नो-वेंडिंग जोन क्षेत्र में कोई भी दुकान या ठेला पाया गया तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यातायात और शहर की व्यवस्था सुधारने का प्रयास

प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से शहर में यातायात सुचारु होगा और फुटपाथों पर पैदल चलने वालों को सुविधा मिलेगी। साथ ही व्यवस्थित वेंडिंग जोन से फुटपाथ दुकानदारों को स्थायी और सुरक्षित स्थान भी उपलब्ध हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page