जहानाबाद फायरिंग कांड: आधी रात घटनास्थल पहुंचे एसपी, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी

0
1783223877593.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | जहानाबाद | 05 जुलाई 2026,

जहानाबाद: घोषी थाना क्षेत्र के ग्राम चैतीपीपर में हुई अंधाधुंध फायरिंग की घटना को लेकर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। दिनांक 04/05 जुलाई 2026 की मध्य रात्रि में पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद कोटा किरण कुमार स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए चल रही छापेमारी अभियान की समीक्षा की।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने जांच टीम को वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी अनुसंधान करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस के अनुसार, फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जो लगातार संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी अभियान चला रही हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द ही महत्वपूर्ण सफलता मिलने की उम्मीद है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page