मगध रेंज के आईजी विकास वैभव से मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की शिष्टाचार मुलाकात

0
IMG-20260525-WA0003.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 25 मई 2026,

गयाजी: सोमवार को नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट से जुड़े मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने मगध रेंज के नवनियुक्त आईजी विकास वैभव से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। संस्था के संस्थापक सह सचिव गणेश सिंह ने कहा कि आईपीएस विकास वैभव की पहचान बेहतर पुलिसिंग और संवेदनशील कार्यशैली के लिए पूरे बिहार में रही है। उन्होंने कहा कि लंबे अंतराल के बाद विकास वैभव की सक्रिय पुलिस सेवा में वापसी से मगध क्षेत्र की जनता में बिहार पुलिस के प्रति सकारात्मक भरोसा और मजबूत होगा।

जनता की समस्याओं पर गंभीर दिखे आईजी

मुलाकात के दौरान गणेश सिंह ने बताया कि आईजी विकास वैभव लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते नजर आए। उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ेगा।

कई सामाजिक कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर सत्येंद्र कुमार, शंभू प्रसाद, धीरज बरनवाल, सागर बर्मन, राजेश बरनवाल, पूजा कुमारी, रुन्नी कुमारी, रीता देवी, जारा खान, सलोनी कुमारी, विराट कुमार, अमित कुमार, प्रकाश बाबू, राजू कुमार, अंकुश कुमार, कृष्णा कुमार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संस्था के सदस्यगण

समाज और पुलिस के बीच विश्वास बढ़ाने पर जोर

मुलाकात के दौरान मानवाधिकार, सामाजिक सहयोग और पुलिस-जन संवाद को और मजबूत बनाने पर भी चर्चा की गई। संगठन के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि आईजी विकास वैभव के नेतृत्व में मगध क्षेत्र में कानून व्यवस्था और जनविश्वास दोनों और अधिक मजबूत होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page