गयाजी में एससी-एसटी अत्याचार निवारण समिति की बैठक, 2.04 करोड़ से अधिक मुआवजा भुगतान की समीक्षा

0
image_search_1775751766062.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 09 अप्रैल 2026,

गयाजी; जिले के डीएम शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में गुरुवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण से संबंधित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गंभीर अपराधों जैसे हत्या, बलात्कार एवं अन्य मामलों में दर्ज कांडों की समीक्षा की गई।

मुआवजा भुगतान पर विस्तृत समीक्षा

बैठक में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के तहत पीड़ितों को दिए जाने वाले मुआवजा भुगतान की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशासन के अनुसार कुल 299 मामलों में मुआवजा भुगतान किया जा चुका है, जिसमें:
🔹148 मामलों में प्रथम किस्त
🔹139 मामलों में द्वितीय किस्त
🔹03 हत्या के मामलों में भुगतान
🔹09 मामलों में बकाया पेंशन का निपटारा शामिल है
इन सभी मामलों में कुल लगभग 2,04,03,492 रुपये की राशि पीड़ितों को दी गई है।

243 मामलों में स्वीकृति, जल्द होगा भुगतान

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रशासन ने बताया कि 89 मामलों में प्रथम किस्त और 154 मामलों में द्वितीय किस्त की स्वीकृति मिल चुकी है। कुल 243 मामलों में स्वीकृत मुआवजा राशि आवंटन प्राप्त होते ही पीड़ितों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेज दी जाएगी।

गंभीर अपराधों पर प्रशासन की नजर

बैठक में हत्या, बलात्कार और अन्य गंभीर अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई और पीड़ितों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page