तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर गया में 86 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों में नए चेहरे की तैनाती
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 05 सितंबर 2026
गयाजी: जिले में तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले पुलिस पदाधिकारियों का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के कार्यालय से 05 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार जिले के कुल 86 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए उनको नए पुलिस प्रतिष्ठानों एवं थानों में पदस्थापित किया गया है।
कई प्रमुख थानों में बदले गए पुलिस पदाधिकारी
स्थानांतरण सूची में कोतवाली, सिविल लाइंस, मगध मेडिकल, रामपुर, डेल्हा, महिला थाना, नगर यातायात थाना, फतेहपुर, वजीरगंज, बुनियादगंज, मुफस्सिल, चंदौती, गुरुआ, मोहगैन, बोधगया, इमामगंज, कोंच, टिकारी, बेलागंज, अतर्री, परैया, सिंधुगढ़ सहित कई थाने शामिल हैं।
खिजरसराय थाना भी हुआ प्रभावित
जारी सूची के अनुसार खिजरसराय थाना से जुड़े पुलिस पदाधिकारी किशोर कुमार सिंह का स्थानांतरण मुफस्सिल थाना किया गया है। वहीं बुनियादगंज थाना में पदस्थापित अनिल कुमार को खिजरसराय थाना भेजा गया है। इससे खिजरसराय थाना में भी पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती में बदलाव हुआ है।
कई थानों में नए पदाधिकारी संभालेंगे जिम्मेदारी
आदेश में विभिन्न थानों में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों को दूसरे थानों में भेजा गया है। इनमें फतेहपुर, वजीरगंज, मुफस्सिल, चंदौती, गुरुआ, मोहगैन, बोधगया, इमामगंज और परैया जैसे महत्वपूर्ण थाने शामिल हैं। पुलिस केंद्र गयाजी से भी कई पदाधिकारियों को अलग-अलग थानों में भेजा गया है।
तीन वर्ष की सेवा अवधि पूरी होने के बाद लिया गया निर्णय
पुलिस कार्यालय की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित पुलिस पदाधिकारियों का एक ही थाना में तीन वर्ष का समय पूरा होने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है। नई पदस्थापना आदेश में प्रत्येक पुलिस पदाधिकारी के वर्तमान पदस्थापन और नए पदस्थापन का उल्लेख किया गया है।
ट्रांसफर पोस्टिंग की सूची :-





