पितृपक्ष मेला से पहले दिव्य रंगों में सज रहा गयाजी, ‘पेंट द सिटी’ अभियान से घाटों और दीवारों का कायाकल्प

0
Screenshot_2026_0901_221835.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 01 सितंबर 2026

गयाजी: विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2026 के स्वागत को लेकर गयाजी जिला प्रशासन द्वारा शहर को आकर्षक रूप देने की तैयारी तेज कर दी गई है। ‘पेंट द सिटी’ अभियान के तहत फल्गु नदी के प्रमुख घाटों, वेदी स्थलों, संपर्क मार्गों और विभिन्न दीवारों को रंग-बिरंगी कलाकृतियों से सजाया जा रहा है।

भगवान विष्णु के चरणों से रामायण प्रसंग तक

अभियान के तहत तैयार की जा रही कलाकृतियों में भगवान विष्णु के चरण, गयाजी का पौराणिक इतिहास, मधुबनी एवं मंजूषा कला और रामायण के प्रसंग उकेरे जा रहे हैं। इसके साथ ही स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेश भी चित्रों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाए जा रहे हैं।

प्रमुख मेला स्थलों का हो रहा सौंदर्यीकरण

देवघाट, विष्णुपद मंदिर क्षेत्र, सीताकुंड और गदाधर घाट सहित प्रमुख पितृपक्ष मेला स्थलों को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। प्रशासन की इस पहल से मेला क्षेत्र को सुंदर, स्वच्छ और आध्यात्मिक वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिल सके।

कलाकृतियों को सुरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी

जिला प्रशासन ने आम लोगों और श्रद्धालुओं से इन कलाकृतियों को सुरक्षित रखने तथा स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। प्रशासन का संदेश है कि गयाजी की सुंदरता केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि आम नागरिकों की सहभागिता से भी कायम रहेगी।

पितृपक्ष मेला के दौरान गयाजी आने वाले श्रद्धालुओं को इस बार धार्मिक आस्था के साथ-साथ रंगों में सजी गयाजी की सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत की भी झलक देखने को मिलेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page