नीमचक बथानी में घर से 8 देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद, चार गिरफ्तार

0
Screenshot_2026_0711_231613.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 11 जुलाई 2026,

गयाजी: जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं। विशेष कार्य बल (STF) की सूचना पर की गई संयुक्त छापेमारी में 8 देसी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस और 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो विधि-विरुद्ध बालक भी शामिल हैं।

एसटीएफ की सूचना पर हुई कार्रवाई

नीमचक बथानी थाना को शुक्रवार (10 जुलाई) की शाम करीब 4:45 बजे विशेष कार्य बल से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के सिमरौर गांव निवासी सनोबर खान के घर में भारी मात्रा में अवैध हथियार छिपाकर रखे गए हैं।

सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया। उनके निर्देश पर नीमचक बथानी थाना पुलिस ने विशेष कार्य बल के साथ संयुक्त टीम बनाकर सिमरौर गांव स्थित सनोबर खान के घर पर छापेमारी की।

छत पर बने कमरे से बरामद हुए हथियार

छापेमारी के दौरान घर की छत पर बने एक कमरे की तलाशी ली गई। कमरे में रखे ट्रंक बक्से के अंदर एक झोले में छिपाकर रखे गए 8 देसी कट्टा, .315 बोर के 4 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। वहीं 4 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

चार गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सनोबर खान, अहतमस खान तथा दो विधि-विरुद्ध बालकों को हिरासत में लिया। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और बरामद हथियारों के स्रोत एवं संभावित आपराधिक नेटवर्क की जांच में जुटी है।

एसडीपीओ ने दी जानकारी

नीमचक बथानी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि विशेष कार्य बल से प्राप्त सूचना के आधार पर संयुक्त छापेमारी कर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

बरामद हथियार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page