गयाजी में एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र के लिए तीरंदाजी बालिका चयन ट्रायल 19 अगस्त को
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 18 अगस्त 2026
गयाजी: जिले में मुख्यमंत्री खेल विकास योजनान्तर्गत एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र में तीरंदाजी (बालिका) के लिए प्रशिक्षुओं का चयन ट्रायल आयोजित किया जा रहा है। चयन ट्रायल 19 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 9 बजे से खेल भवन-सह-व्यायामशाला, गयाजी में आयोजित होगा।
12 से 14 वर्ष की बालिकाएं ले सकेंगी भाग
चयन ट्रायल में वही बालिका खिलाड़ी भाग ले सकेंगी, जिनकी आयु 12 से 14 वर्ष के बीच है। निर्धारित जन्म तिथि 1 जनवरी 2012 से 1 दिसंबर 2014 के बीच होनी चाहिए।
आधिकारिक राष्ट्रीय अथवा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने या सहभागिता करने वाले खिलाड़ियों को अधिकतम दो वर्ष की आयु सीमा में छूट दी जा सकती है।
ये दस्तावेज लाना अनिवार्य
ट्रायल में शामिल होने वाली प्रतिभागियों को अपने साथ आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, विद्यालय प्रमाण पत्र और खेल प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा।
यात्रा, आवासन और भोजन की सुविधा नहीं
चयन ट्रायल में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को यात्रा भत्ता, आवासन एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। इच्छुक एवं पात्र बालिका खिलाड़ी निर्धारित तिथि और समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने खर्चे पर चयन स्थल पर उपस्थित हो सकते है।
