गया जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था पर फोकस — पूर्व मध्य रेल के महानिरीक्षक का औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

0
Screenshot_2025_1123_210834.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 23 नवंबर 2025,

गयाजी; रविवार को पूर्व मध्य रेल के महानिरीक्षक एवं प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त (हाजीपुर) अमरेश कुमार अचानक गया जंक्शन पहुंचे और आरपीएफ पोस्ट का विस्तृत निरीक्षण किया। उनके दौरे से रेलवे सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखीं।

पोस्ट पहुंचने पर आरपीएफ के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने ड्यूटी चार्ट, जवानों की तैनाती, रेलवे परिसर में सुरक्षा व निगरानी व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने भीड़भाड़ की स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान महानिरीक्षक ने कहा कि रेल यात्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों व जवानों को निम्न प्रमुख दिशा-निर्देश दिए—

🔹भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त बल की तैनाती

🔹स्टेशन व ट्रैक क्षेत्र में निरंतर फुट पेट्रोलिंग

🔹संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई

🔹सीसीटीवी फुटेज की रियल-टाइम मॉनिटरिंग

🔹महिलाओं व बुजुर्गों की सुरक्षा हेतु ‘मेरी सहेली’ टीम की चौबीसों घंटे मौजूदगी

🔹आधुनिक सुरक्षा उपकरणों का अधिक से अधिक उपयोग

🔹भीड़ प्रबंधन में स्थानीय प्रशासन व जीआरपी से समन्वय बढ़ाना

महानिरीक्षक अमरेश कुमार ने आरपीएफ पोस्ट की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि त्योहारी सीजन व बढ़ते यात्रियों की संख्या को देखते हुए और अधिक सजग रहने की जरूरत है। उन्होंने बल के प्रत्येक सदस्य को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति पूरी निष्ठा व तत्परता से कार्य करने का आदेश दिया।

आरपीएफ अधिकारियों के मुताबिक, आगामी दिनों में सुरक्षा व्यवस्था को और आधुनिक व प्रभावी बनाने की दिशा में कदम तेज किए जाएंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page