डोभी चेकपोस्ट पर होंडा सिटी कार से 120 लीटर अवैध बीयर बरामद, 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 04 सितंबर 2026
गयाजी: मद्यनिषेध विभाग की टीम ने गयाजी जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र स्थित समेकित जांच चौकी डोभी में कार्रवाई करते हुए एक होंडा सिटी कार से अवैध बीयर बरामद की। कार्रवाई के दौरान बीयर के परिवहन के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया।
240 कैन बीयर जब्त
जांच के दौरान होंडा सिटी कार संख्या DL-4CAN-1810 से कुल 120 लीटर अवैध बीयर बरामद की गई। बरामद बीयर की मात्रा 240 कैन बोतल बताई गई है। इसके बाद वाहन को जब्त कर गिरफ्तार युवक के खिलाफ मद्यनिषेध कानून के तहत कार्रवाई शुरू की गई।
गयाजी के परैया का रहने वाला है गिरफ्तार युवक
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नवीन कुमार (24 वर्ष), पिता स्वर्गीय लालमनी प्रसाद सिंह, निवासी भैरोपुर, थाना परैया, जिला गयाजी के रूप में हुई है।
अनुसंधान के बाद दाखिल होगा आरोप पत्र
मद्यनिषेध विभाग के अनुसार मामले में आगे अनुसंधान किया जा रहा है। अनुसंधान पूरा होने के बाद नियमानुसार आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा।
कार्रवाई करने वाली टीम में उमेश चन्द्र राय, राहुल तिवारी, बंटी यादव, दीपक कुमार राम एवं उत्तम कुमार शामिल रहे। इनके साथ मद्यनिषेध विभाग के सिपाही, सैप बल एवं गृहरक्षक जवान भी कार्रवाई में शामिल थे।
