म्यांमार के राष्ट्रपति के संभावित बोधगया दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण

0
IMG-20260529-WA0011.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 29 मई 2026,

गयाजी। म्यांमार (वर्मा) के माननीय राष्ट्रपति के संभावित बोधगया आगमन को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर और वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बोधगया के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, वीआईपी मूवमेंट रूट, पार्किंग व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि संभावित दौरे के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीएम और एसएसपी ने संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि संभावित दौरे को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं और बोधगया में विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है ताकि कार्यक्रम का संचालन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page