देवगांव में निर्माणाधीन MSME टेक्नोलॉजी सेंटर का डीएम और एसएसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण

0
IMG-20260609-WA0014.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 09 जून 2026,

गयाजी: खिजरसराय प्रखंड के देवगांव स्थित निर्माणाधीन MSME टेक्नोलॉजी सेंटर का मंगलवार को जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आगामी 15 जून को प्रस्तावित भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा भूमि पूजन किया जाना है वहीं इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भी आने की संभावना जताई जा रही है।

हेलीपैड, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, पार्किंग स्थल, वीआईपी मार्ग तथा सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की संभावित उपस्थिति को देखते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

बारिश की संभावना को देखते हुए विशेष तैयारी

जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संभावित बारिश को ध्यान में रखते हुए लगभग 90 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में मैट बिछाने की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, नियमित पानी का छिड़काव तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।

अनुमंडल कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित

स्थल निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने नीमचक बथानी अनुमंडल कार्यालय में समीक्षा बैठक की। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

कई प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर अपर समाहर्ता पारितोष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, नीमचक बथानी,केशव आनंद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सुरेन्द्र कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी, खिजरसराय, कुमारी सुमन, खिजरसराय थाना प्रभारी, दिनेश कुमार महतो सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page