ढाढर नदी से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, कार्रवाई की भनक लगते ही बालू माफिया फरार

0
1788971641900.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 09 सितंबर 2026

गयाजी: अतरी थाना क्षेत्र के मोहड़ा इलाके में ढाढर नदी से कथित रूप से अवैध बालू लोड कर ले जा रहे दो ट्रैक्टरों को पुलिस ने जब्त किया है। कार्रवाई एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।

पुलिस की भनक मिलते ही मौके से भागे कारोबारी

पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही अवैध बालू कारोबार में शामिल लोग मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान संबंधित लोग ट्रैक्टरों के डाला छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को अपने कब्जे में ले लिया है।

खनन विभाग को दी गई सूचना

पुलिस ने मामले की जानकारी खनन विभाग को दे दी है। पुलिस के अनुसार, नदी से अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के मामले में आगे की कार्रवाई खनन विभाग द्वारा की जाएगी। जब्त वाहनों के संबंध में खनन विभाग की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया की जाएगी।

अवैध बालू कारोबार पर कार्रवाई से हड़कंप

पुलिस की कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार में शामिल लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति है। स्थानीय स्तर पर ढाढर नदी से अवैध बालू निकासी की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। पुलिस और खनन विभाग की कार्रवाई से अवैध बालू उत्खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page