सीयूएसबी में कृषि छात्रों ने ग्रामीण विपणन की अभिनव रणनीतियों का किया प्रदर्शन
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 17 अप्रैल 2026,
गयाजी। दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के कृषि विभाग के छात्रों ने ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि उत्पादों के विपणन को लेकर अभिनव और व्यावहारिक रणनीतियों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। यह आयोजन एग्री बिजनेस मैनेजमेंट मॉड्यूल के अंतर्गत वाणिज्य एवं व्यवसाय अध्ययन विभाग द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजनारायणन एस., एसोसिएट प्रोफेसर एवं कोर्स मॉड्यूल निदेशक के मार्गदर्शन में किया गया। कृषि विभागाध्यक्ष प्रो. अवनीश प्रकाश सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान को विकसित करने और उन्हें वास्तविक परिस्थितियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
डॉ. राजनारायणन एस. ने ग्रामीण बाजारों में कृषि उत्पादों के विपणन की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए छात्रों को नवाचार आधारित समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
प्रदर्शनी में कुल नौ छात्र समूहों ने भाग लिया, जिन्होंने कृषि उत्पादों के विपणन को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न रचनात्मक और व्यवहारिक मॉडल प्रस्तुत किए। इन परियोजनाओं का मूल्यांकन डॉ. पावस कुमार, डॉ. प्रदीप राम एवं शोधार्थी सुश्री श्रुति द्वारा किया गया, जिन्होंने छात्रों के प्रयासों और उनकी रचनात्मकता की सराहना की।
यह प्रदर्शनी छात्रों के लिए सैद्धांतिक ज्ञान और एग्रीबिजनेस के व्यावहारिक अनुप्रयोग के बीच की दूरी को कम करने का एक प्रभावी मंच साबित हुई, जिससे उन्हें भविष्य में उद्यमिता और कृषि विपणन के क्षेत्र में नई दिशा मिलेगी।
