स्थापना दिवस पखवाड़ा: सीयूएसबी में विशेष व्याख्यान का आयोजन

0
IMG-20260219-WA0010.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 19 फरवरी 2026,

गयाजी; Central University of South Bihar (सीयूएसबी) अपने स्थापना दिवस 27 फरवरी के अवसर पर पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, जिसके अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा विशेषज्ञ व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में वाणिज्य एवं व्यवसाय अध्ययन विभाग तथा आर्थिक अध्ययन एवं नीति विभाग द्वारा एक विशेष व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

मुख्य अतिथि प्रो. हरेंद्र कुमार सिंह का संबोधन

कार्यक्रम का आयोजन कुलपति प्रो0 कामेश्वर नाथ सिंह के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता प्रो0 हरेंद्र कुमार सिंह, अध्यक्ष एवं अधिष्ठाता, वाणिज्य संकाय, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी ने अपने व्याख्यान में वाणिज्य एवं उच्च शिक्षा के समकालीन विकास पर विस्तार से चर्चा की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

उन्होंने कहा कि नवाचार, शोध उत्कृष्टता तथा शैक्षणिक सहयोग देश के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। विकसित देशों की तरह भारत में भी कौशल विकास और नवाचार को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि किसी भी देश की आर्थिक प्रगति में वाणिज्य एवं प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है तथा उच्च शिक्षण संस्थान अनुसंधान के माध्यम से “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को प्राप्त करने में योगदान दे सकते हैं।

शिक्षकों और शोधार्थियों की सक्रिय भागीदारी

वाणिज्य एवं व्यवसाय अध्ययन विभाग के प्रो. ब्रजेश कुमार ने मुख्य अतिथि के विचारों की सराहना करते हुए उन्हें विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. राजनारायणन एस. तथा डॉ. अबोध कुमार ने किया, जबकि संचालन शोधार्थी ऋतु कुमारी और अमृता सिंह द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का समापन आर्थिक अध्ययन एवं नीति विभाग के अध्यक्ष प्रो. कृष्णन चालील के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने अतिथियों, संकाय सदस्यों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों की सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page