परीक्षा देने गया छात्र, बाहर निकला तो गायब थी बाइक

0
IMG-20260524-WA0008.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 24 मई 2026,

गयाजी: जिले में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला रामपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां परीक्षा देने गए एक छात्र की बाइक कॉलेज के बाहर से चोरी हो गई। पीड़ित युवक ने थाना में आवेदन देकर बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है।

मिली जानकारी के अनुसार, जेठियन निवासी वैभव कुमार, पिता पंकज कुमार, वर्तमान में सिद्धार्थपुरी कॉलोनी रोड नंबर-01, थाना मुफस्सिल, गयाजी में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 22 मई 2026 को वह एस.पी.वाई कॉलेज में परीक्षा देने गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी बाइक सुरेन्द्र प्रसाद यादव के गेट के सामने खड़ी की थी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वैभव कुमार के अनुसार, वह दोपहर करीब 2 बजे से 4 बजे तक कॉलेज के अंदर परीक्षा दे रहे थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब बाहर निकले तो उनकी बाइक वहां नहीं थी। काफी खोजबीन करने के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चल सका।

पीड़ित ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात चोर ने उनकी बाइक चोरी कर ली। चोरी हुई बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर BR02 BJ 5212 बताया गया है। बाइक काले रंग की हीरो स्प्लेंडर है।
घटना के बाद पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर पुलिस से उचित कार्रवाई और बाइक बरामद करने की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page