Spread the love

आर्यावर्त वाणी |पटना/नई दिल्ली | 23 अक्टूबर 2025,

पटना, दीपावली के बाद आज पूरे देश में भाई दूज का पर्व बड़े ही श्रद्धा और सौहार्द के साथ मनाया गया। भाई-बहन के अटूट स्नेह और प्रेम को समर्पित यह पर्व लोगों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया।

गुरुवार के दिन सुबह से ही घरों में पूजा-अर्चना और तिलक की परंपरा निभाई गई। बहनों ने अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की, वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर हमेशा उनकी रक्षा करने का वचन दिया।

बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली समेत देश के कोने-कोने में इस अवसर पर घरों में रौनक देखने को मिली। मिठाइयों की दुकानों और बाजारों में सुबह से ही भीड़ रही। कई जगहों पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन भी किया गया।

पौराणिक मान्यता के अनुसार, भाई दूज के दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर आए थे। तभी से यह पर्व यम द्वितीया के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक कर यमराज से उनके दीर्घायु जीवन की कामना करती हैं। भाई दूज का यह पर्व न केवल पारिवारिक प्रेम का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और सौहार्द का भी संदेश देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page