अतरी के रितिक रक्तदान के साथ सामाजिक सेवा में भी निभा रहे सक्रिय भूमिका

0
IMG-20260711-WA0011.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 11 जुलाई 2026,

गयाजी: अतरी प्रखंड के माफा गांव निवासी एवं मेरा युवा भारत (MY Bharat) के युवा स्वयंसेवक रितिक रौशन ने अपने जीवन का सातवां स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्तदान के दौरान उन्होंने लोगों से नियमित रक्तदान करने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की।

समाज सेवा के कई क्षेत्रों में हैं सक्रिय

रितिक रौशन केवल रक्तदान तक ही सीमित नहीं हैं। वे नियमित रूप से पौधारोपण, जरूरतमंदों के बीच पेयजल की व्यवस्था, गर्म कपड़ों का वितरण, स्लम बस्तियों में बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाकर उन्हें जागरूक करने का कार्य भी करते हैं।

“एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जान बचा सकता है”

रितिक रौशन ने कहा कि एक यूनिट रक्त से तीन लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि नियमित रक्तदान से शरीर में अतिरिक्त आयरन की मात्रा नियंत्रित हो सकती है, जो कुछ लोगों में हृदय और लिवर के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। साथ ही रक्तदान से ब्लड बैंकों में रक्त की उपलब्धता बनी रहती है, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर रक्त मिल सके।

रक्तदान के अवसर पर गया नगर निगम के मेयर गणेश पासवान तथा शहीद भगत सिंह यूथ बिग्रेड की संस्थापक सोनी वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page