जगदीशपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नई नगर इकाई का गठन

0
Screenshot_2026_0213_151052.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | भोजपुर | 12 फरवरी 2026,

भोजपुर (जगदीशपुर)। मंगलवार को जगदीशपुर स्थित एडवांस कंप्यूटर एकेडमी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नई नगर इकाई के गठन को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विशाल सिंह ने की, जबकि मंच संचालन मयंक दुबे द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला संयोजक अनूप सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने छात्र संगठन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्र हितों की रक्षा और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के लिए निरंतर कार्यरत है।

नई नगर इकाई के पदाधिकारी घोषित

नगर इकाई गठन के दौरान निम्नलिखित पदाधिकारियों की घोषणा की गई—
🔹नगर अध्यक्ष: गौतम मिश्रा
🔹नगर मंत्री: मयंक दुबे
🔹नगर सह मंत्री: आकाश गुप्ता, शुभम सिंह, अभिषेक कुमार, काजल कुमारी
🔹नगर SFD प्रमुख: गोलू सिंह
🔹नगर SFD सह प्रमुख: शिवम मिश्रा
🔹SFS प्रमुख: दीपांशु दीप
🔹SFS सह प्रमुख: मनीष कुमार
🔹सोशल मीडिया प्रमुख: गोलू कुमार
🔹राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख: रितेश रैडिक्स
🔹सह प्रमुख: गुड़िया कुमारी
🔹खेलो भारत प्रमुख: सचिन मिश्रा एवं दीपू कुमार
🔹नगर NCC प्रमुख: आयुष कुमार
🔹नगर छात्रा प्रमुख: पिंकी पटेल
कार्यक्रम में दीपक कुमार, राकेश यादव, कृपाशंकर गोस्वामी, पवन सनातनी, विशाल कुमार, निरंजन कुमार सहित अन्य छात्र उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन संगठन को सशक्त बनाने और छात्र हित में कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page