गयाजी में सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने किया रेबीज रोधी टीकाकरण शिविर का उद्घाटन

0
IMG-20250928-WA0007.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 28 सितंबर 2025,


गयाजी। बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने आज गया नगर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय-सह-कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र में आयोजित रेबीज रोधी टीकाकरण एवं जन-जागरूकता शिविर का उद्घाटन किया। यह आयोजन बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग तथा जिला पशुपालन पदाधिकारी, गया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

मौके पर मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि “रेबीज एक गंभीर बीमारी है, जिसे समय पर टीकाकरण से पूरी तरह रोका जा सकता है। इस प्रकार के जन-जागरूकता अभियान पशुपालकों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। इससे न केवल पशुओं बल्कि इंसानों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है।”

उन्होंने जिला प्रशासन एवं पशुपालन विभाग की इस पहल की सराहना की और कहा कि बिहार सरकार आमजन व पशुधन की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्यरत है।

इस अवसर पर जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. प्रतिभा कुमारी, पूर्व जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. रवींद्र कुमार, डॉ. सुधीर कुमार सिन्हा, प्रेम सागर, पिंटू शर्मा, मुकेश चंद्रवंशी समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page