गया कॉलेज में परीक्षा के दौरान कदाचार, छात्र निष्कासित; उत्तर पुस्तिका सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप

0
Screenshot_2026_1127_191137
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 27 नवम्बर 2026,


गयाजी। गया कॉलेज परीक्षा केंद्र पर स्नातक तृतीय सेमेस्टर सत्र 2025-29 की परीक्षा के दौरान कदाचार का मामला सामने आया है। 26 नवंबर 2026 को द्वितीय पाली में आयोजित परीक्षा में एक छात्र को अनुचित तरीके से परीक्षा देते हुए पकड़े जाने पर निष्कासित कर दिया गया।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, विवेक कुमार (रोल नंबर 25295040219, पंजीयन संख्या 25504086644) को परीक्षा में कदाचार करते हुए पाया गया। छात्र पर अपनी उत्तर पुस्तिका सोशल मीडिया पर वायरल करने का कृत्य करने का भी आरोप है।

मामले में छात्र को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया है। साथ ही, कार्रवाई की सूचना परीक्षा नियंत्रक, मगध विश्वविद्यालय को भेज दी गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page