पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर जोर, मगध आईजी ने किया विस्तृत निरीक्षण

0
IMG-20261119-WA0002
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 19 नवम्बर 2026,


गयाजी। गयाजी पुलिस लाइन में गुरुवार को आयोजित पुलिस सभा के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र, विकास वैभव को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक और वरीय पुलिस अधीक्षक, सुशील कुमार ने पुलिस लाइन परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं, विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली और उपलब्ध संसाधनों की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की गई।

बैरक से लेकर विभिन्न शाखाओं तक का लिया जायजा

निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधिकारियों ने पुलिस लाइन स्थित बैरक, कोत, जीपी, एमटी सहित विभिन्न शाखाओं का भ्रमण किया। उन्होंने संबंधित शाखाओं में साफ-सफाई, रख-रखाव, अनुशासन और उपलब्ध संसाधनों की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही शाखा प्रभारियों से उनके कार्यों, जिम्मेदारियों और व्यवस्थाओं के संचालन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

बेहतर कार्यप्रणाली और अनुशासन बनाए रखने पर जोर

निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक और वरीय पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को और अधिक सुव्यवस्थित एवं सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को साफ-सफाई और संसाधनों के उचित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने तथा सभी शाखाओं का संचालन बेहतर समन्वय और अनुशासन के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस लाइन की व्यवस्थाएं पुलिस बल की कार्यक्षमता और अनुशासन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसलिए सभी शाखा प्रभारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें और व्यवस्था में निरंतर सुधार बनाए रखें।

वरीय पुलिस अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक, अभिनव, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दिव्यांजलि जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), सार्जेंट तथा पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page