गया में 20 नवंबर को लगेगा रोजगार कैंप, 200 पदों पर होगी भर्ती
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 18 नवम्बर 2026,
गयाजी। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गयाजी की ओर से 20 नवंबर 2026 को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें VEE GEE AUTO COMPONENTS Pvt. Ltd. की ओर से विभिन्न पदों पर कुल 200 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
इन पदों पर होगी भर्ती
जॉब कैंप में मशीन ऑपरेटर, क्वालिटी, हेल्पर, MIG वेल्डर और प्रेस ऑपरेटर के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आईटीआई या किसी भी ट्रेड में डिप्लोमा निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
चयनित उम्मीदवारों को 20,644 रुपये से 23,294 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त पीएफ, ईएसआईसी, बस, कैंटीन और मेडिकल जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। चयनित अभ्यर्थियों की कार्यस्थली गुजरात होगी।
जॉब कैंप का स्थान और समय
जॉब कैंप का आयोजन 20 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक माँ मंगला प्राइवेट आईटीआई, घुघरीटांड, बाईपास, बोधगया रोड, गयाजी में होगा।
निबंधन अनिवार्य, पूरी प्रक्रिया निःशुल्क
नियोजनालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का NCS पोर्टल और बिहार रोजगार सेतु पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य है। जॉब कैंप से संबंधित पूरी प्रक्रिया निःशुल्क रखी गई है।
अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गयाजी के सहायक निदेशक (नियोजन) ने योग्य अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक शैक्षणिक योग्यता के साथ जॉब कैंप में शामिल होने की अपील की है।
