डोभी चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप बरामद, 616.8 लीटर विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

0
IMG-20261118-WA0009
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 18 नवम्बर 2026


गयाजी। जिले में मद्य निषेध अभियान के तहत समेकित जांच चौकी डोभी पर कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। इस दौरान ग्लैमर मोटरसाइकिल और महिंद्रा बोलेरो पिकअप में बनाए गए गुप्त तहखानों से कुल 616.800 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

वाहनों में बने गुप्त तहखानों से मिली शराब

कार्रवाई के दौरान मोटरसाइकिल संख्या BR-02AD-5872 की डिक्की और सीट के नीचे बनाए गए गुप्त तहखाने से 12 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। वहीं, महिंद्रा बोलेरो पिकअप संख्या UP-15FT-8394 के डाला के ऊपर बनाए गए गुप्त तहखाने से 604.800 लीटर शराब जब्त की गई।

दोनों वाहनों से कुल 616.800 लीटर यानी 3,392 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद हुई।

बोधगया का युवक गिरफ्तार

इस मामले में गिरफ्तार युवक की पहचान जितेन्द्र कुमार (24 वर्ष), पिता राजेन्द्र चौधरी, निवासी बुधौल, थाना बोधगया, जिला गयाजी के रूप में हुई है। यह कार्रवाई गयाजी जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत समेकित जांच चौकी डोभी पर की गई।

कार्रवाई में उमेश चन्द्र राय, चन्द्र शेखर कुमार, दीपक कुमार राम, बन्टी यादव और हलेन्द्र कुमार सहित मद्यनिषेध सिपाही, सैप बल एवं गृहरक्षक जवान शामिल रहे। मामले में अनुसंधान के बाद आरोप पत्र समर्पित करने की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page