राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम में सीयूएसबी के विद्यार्थियों ने हासिल किए तीन तृतीय पुरस्कार

0
IMG-20261103-WA0008
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 03 नवंबर 2026,


गयाजी। दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के विद्यार्थियों ने राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतियोगिताओं में तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। 30 सदस्यीय विद्यार्थी एवं शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बिहार की समृद्ध विरासत को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया।

छऊ और ओडिसी नृत्य ने बटोरी सराहना

सीयूएसबी के दस विद्यार्थियों की टीम ने छऊ नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी, जिसके लिए तृतीय पुरस्कार मिला। वहीं, ओडिशा के शास्त्रीय नृत्य ओडिसी की एकल प्रस्तुति को भी तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

बिहार की सांस्कृतिक विरासत का किया प्रदर्शन

कार्यक्रम की सांस्कृतिक शोभायात्रा में विद्यार्थियों ने बौद्ध परंपराओं, झिझिया, सामा-चकेवा, छठ पर्व और बिहार की पारंपरिक विवाह परंपराओं को दर्शाती झांकियां प्रस्तुत कीं। इसके अलावा हिंदी एवं अंग्रेजी वाद-विवाद और गायन प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने भाग लिया। हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता में भी विश्वविद्यालय को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

बिहार समुदाय ने किया सम्मानित

इस उपलब्धि पर राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े बिहार समुदाय ने सीयूएसबी के प्रतिनिधिमंडल को सम्मानित किया। दल में 24 विद्यार्थी और शिक्षक शामिल थे। विश्वविद्यालय प्रशासन एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. पवन कुमार मिश्रा के सहयोग और मार्गदर्शन की भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की प्रतिभा, मेहनत और सांस्कृतिक उत्साह को दर्शाती है। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर बिहार की लोक एवं शास्त्रीय कलाओं को पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page