इमामगंज में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, अफीम की अवैध खेती पर रोक और अपराध नियंत्रण को लेकर निर्देश
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 01 नवम्बर 2026,
गयाजी: रविवार को इमामगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में वन विभाग के पदाधिकारी और अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।
अफीम की अवैध खेती पर रोकथाम पर जोर
बैठक के दौरान क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती पर प्रभावी रोकथाम को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। पुलिस एवं वन विभाग के बीच समन्वय बनाकर इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, अपराधियों की गिरफ्तारी और विभिन्न मामलों में बरामदगी की स्थिति की समीक्षा की गई।
लंबित वारंट और कुर्की का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश
अपराध गोष्ठी में लंबित वारंट एवं कुर्की से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सभी थानाध्यक्षों को लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की सक्रियता बढ़ाने पर बल दिया गया। अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
