टेउसा बाजार में पहली बार विराजमान हुईं मां काली, केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर बना भव्य पंडाल बना आकर्षण का केंद्र

0
IMG-20261017-WA0013
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 17 अक्टूबर 2026

गयाजी: जिले के अतरी प्रखंड स्थित टेउसा बाजार में इस वर्ष पहली बार मां काली की प्रतिमा स्थापित की गई है। केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर बनाया गया भव्य पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मां काली के दर्शन और पंडाल की भव्य सजावट देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। आस पास के दर्जनों गांव से लोग दर्शन को आ रहे हैं जिस के कारण पूरे बाजार में भक्तिमय माहौल है।

आदर्श युवा क्लब ने कराया आयोजन

इस भव्य आयोजन का जिम्मा आदर्श युवा क्लब, टेउसा बाजार ने उठाया है। पंडाल को आकर्षक स्वरूप देने में कारीगर छोटू चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस वर्ष बाजार में कुल तीन स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिनमें एक मां काली और दो मां दुर्गा की प्रतिमाएं शामिल हैं।

आयोजन में युवाओं की सक्रिय भागीदारी

मां काली और मां दुर्गा की आराधना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। आयोजन को सफल बनाने में राजू कुमार, दीपू कुमार, सौरव कुमार, सुजीत चौधरी, विकास पासवान, मुकेश कुमार, दीपक कुमार, विकास चौधरी, रंजीत गोस्वामी, विक्रम कुमार, कुंदन कुमार, जर्मनी पासवान, रौशन कुमार, रंजीत कुमार, सोनू कुमार सहित अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page