गया जंक्शन पर NSS स्वयंसेवकों ने संभाला मोर्चा, पितृपक्ष मेले में तीर्थयात्रियों की कर रहे निःस्वार्थ सेवा

0
IMG-20261004-WA0004
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 03 अक्टूबर 2026

गयाजी: पितृपक्ष मेले में देश-विदेश से गयाजी पहुंचे तीर्थयात्रियों की सुविधा और सहायता के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवक निःस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। गया कॉलेज, गयाजी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक गया जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सहायता के लिए तैनात हैं।

कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में स्वयंसेवक स्टेशन पर बनाए गए ‘मे आई हेल्प यू’ काउंटर पर रेलवे वॉलिंटियर्स के साथ मिलकर यात्रियों की मदद कर रहे हैं। स्वयंसेवकों का मुख्य उद्देश्य पितृपक्ष मेले में आने वाले यात्रियों को स्टेशन पर किसी तरह की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करना है।

दो शिफ्ट में दे रहे सेवा

स्वयंसेवक 25 सितंबर से ही दो शिफ्ट में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। पहली शिफ्ट सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक चल रही है। इस दौरान स्वयंसेवक यात्रियों को आवश्यक जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें प्लेटफॉर्म और ट्रेनों तक पहुंचाने में भी सहयोग कर रहे हैं।

दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों की विशेष सहायता

NSS स्वयंसेवक विशेष रूप से दिव्यांग, दृष्टिबाधित और बुजुर्ग यात्रियों की सहायता कर रहे हैं। स्वयंसेवकों द्वारा यात्रियों का सामान प्लेटफॉर्म से ट्रेन तक पहुंचाने, जरूरतमंद यात्रियों का हाथ पकड़कर उन्हें सुरक्षित रूप से ट्रेन में बैठाने तथा स्टेशन से बाहर निकलने के बाद उन्हें सुरक्षित रूप से ऑटो तक पहुंचाने में सहयोग किया जा रहा है।

तीर्थयात्रियों की भीड़ के बीच स्वयंसेवकों की यह पहल यात्रियों के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। सेवा के दौरान स्वयंसेवक लगातार यात्रियों की जरूरतों पर ध्यान दे रहे हैं और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं।

निःस्वार्थ सेवा में जुटे स्वयंसेवक

ड्यूटी पर तैनात स्वयंसेवकों में खुशबू कुमारी, आर्यन कुमार, शुभम कुमार, अरमान कुमार, विकास कुमार, आदित्य कुमार, इश्तियाक आलम, रांझणा, वैभव, जैस्मिन कुमारी, अमन राज चौरसिया और बिट्टू कुमार सहित अन्य वॉलिंटियर्स शामिल हैं।

सभी स्वयंसेवक पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवा दे रहे हैं। पितृपक्ष मेले के दौरान गया जंक्शन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ के बीच NSS स्वयंसेवकों की यह सेवा न केवल यात्रियों को सहूलियत प्रदान कर रही है, बल्कि समाज सेवा और मानवीय सहयोग की मिसाल भी पेश कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page