अंतर महाविद्यालय शूटिंग प्रतियोगिता में गया कॉलेज के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

0
IMG-20260912-WA0012.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 12 सितंबर 2026

गयाजी: आर.एम.डब्ल्यू. कॉलेज, नवादा में आयोजित अंतर महाविद्यालय शूटिंग प्रतियोगिता में गया कॉलेज, गयाजी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। प्रतियोगिता में कुल छह महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें जी.बी.एम. कॉलेज, आर.एल.एस.वाई. कॉलेज औरंगाबाद, के.एल.एस. कॉलेज, एस.डी. कॉलेज कलेर, एस.एन. सिन्हा कॉलेज जहानाबाद एवं मिर्जा गालिब कॉलेज शामिल रहे।

पुरुष और महिला वर्ग में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में गया कॉलेज की ओर से अमन कुमार, पवन कुमार और सौरभ कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं महिला वर्ग में सोनल, शीतल और सुरुचि ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया।

खिलाड़ियों के प्रदर्शन से गया कॉलेज परिवार में खुशी का माहौल है। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के प्रयास और प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रयास, अनुशासन और आत्मविश्वास सफलता की कुंजी : प्राचार्य

गया कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सतीश सिंह चंद्रा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जीत से अधिक महत्वपूर्ण निरंतर प्रयास, अनुशासन और आत्मविश्वास है। उन्होंने कहा कि गया कॉलेज के खिलाड़ी अपनी मेहनत और लगन से लगातार महाविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।

खेल से विकसित होता है अनुशासन और धैर्य : डॉ. आनंद कुमार

एथलेटिक्स सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार ने कहा कि खेल खिलाड़ियों में अनुशासन, धैर्य और कठिन परिस्थितियों में आगे बढ़ने की क्षमता विकसित करता है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए निरंतर अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।

परिणाम से निराश नहीं, अभ्यास पर दें जोर : पी.टी.आई.

पी.टी.आई. अंजनी कुमार ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि किसी भी परिणाम से निराश होने की आवश्यकता नहीं है। निरंतर अभ्यास, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपना मनोबल कभी गिरने न दें और पूरे आत्मविश्वास के साथ मेहनत करते रहें। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाली प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों को निश्चित रूप से बेहतर सफलता मिलेगी।

महाविद्यालय परिवार ने दी बधाई

इस अवसर पर डॉ. मार्कण्डेय पाण्डेय, परीक्षा नियंत्रक डॉ. सोमनाथ ठाकुर, डॉ. इलियास सहित समस्त महाविद्यालय परिवार ने गया कॉलेज के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की। सभी ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महाविद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों को इसी प्रकार निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते रहने तथा भविष्य की प्रतियोगिताओं में गया कॉलेज एवं विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page