लोकप्रिय शिक्षक सुजय कुमार पाण्डेय का आकस्मिक निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

0
Screenshot_2026_0911_222511.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 11 सितंबर 2026

गयाजी: जिले के खिजरसराय बाजार स्थित प्रतिभा बाल विद्या मंदिर विद्यालय के जाने-माने एवं लोकप्रिय शिक्षक सुजय कुमार पाण्डेय का गुरुवार की रात आकस्मिक निधन हो गया। वे लंबे समय से गंभीर किडनी रोग से जूझ रहे थे। गुरुवार की रात नौडीहा स्थित अपने पैतृक आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, विद्यालय परिवार और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

सैकड़ों बच्चों के भविष्य को संवारने में निभाई अहम भूमिका

सुजय कुमार पाण्डेय एक समर्पित शिक्षक के रूप में अपनी अलग पहचान रखते थे। उन्होंने लंबे समय तक प्रतिभा बाल विद्या मंदिर विद्यालय में बच्चों को शिक्षित करने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व एवं भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच भी वे अपनी सरलता, सहज व्यवहार और शिक्षण शैली के लिए लोकप्रिय थे। उनके निधन से विद्यालय ने एक अनुभवी और समर्पित शिक्षक को खो दिया है।

विद्यालय में घोषित हुआ आकस्मिक अवकाश

शिक्षक के निधन की सूचना के बाद विद्यालय प्रबंधन ने शुक्रवार को विद्यालय में आकस्मिक अवकाश घोषित कर दिया। विद्यालय परिवार ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

शुक्रवार को विद्यालय परिसर में सभी शिक्षकों ने एकत्रित होकर दिवंगत शिक्षक सुजय कुमार पाण्डेय की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान शिक्षकों ने उनके व्यक्तित्व, शिक्षण के प्रति समर्पण और विद्यार्थियों के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति

एक सच्चे शिक्षाविद् के रूप में सैकड़ों बच्चों के भविष्य को दिशा देने वाले सुजय कुमार पाण्डेय का असमय निधन परिवार के साथ-साथ समाज और संपूर्ण शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से विद्यालय परिवार और उनसे जुड़े विद्यार्थियों में गहरा शोक है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page