सीयूएसबी के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने यूजीसी नेट-जेआरएफ जून 2026 में हासिल की सफलता
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 08 सितंबर 2026
गयाजी: दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा जून 2026 में आयोजित यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा में सफलता हासिल की है। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने अपने प्रदर्शन के आधार पर जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ एवं लेक्चरशिप), नेट (असिस्टेंट प्रोफेसर/लेक्चरशिप) तथा पीएचडी में नामांकन के लिए पात्रता प्राप्त की है।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर सीयूएसबी के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह, कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा, विभिन्न स्कूलों के डीन, विभागाध्यक्षों एवं प्राध्यापकों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
स्टेटिस्टिक्स विभाग के 13 विद्यार्थियों ने मारी बाजी
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि स्टेटिस्टिक्स विभाग के कुल 13 विद्यार्थियों ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इनमें पांच विद्यार्थियों ने असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ-साथ पीएचडी में प्रवेश के लिए भी पात्रता हासिल की है। इनमें हरि प्रपान, आदित्य कुमार, विराट प्रताप, आशीष राज और सिद्धि सिन्हा शामिल हैं।
वहीं, विभाग के आठ अन्य विद्यार्थियों ने केवल पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्रता हासिल की है। इनमें अंजलि मिश्रा, आशुतोष गौरव, शिवानी कुमारी, दीपिका भारती, वैभव सिंह शेखावत, अमन वर्मा, दीपक धायल और डब्बेरेड्डी धनुंजय राव शामिल हैं।
कंप्यूटर साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विद्यार्थियों को भी सफलता
कंप्यूटर साइंस विभाग के एमएससी कंप्यूटर साइंस कार्यक्रम के विद्यार्थियों मनीषा राव, सत्यम कुमार, पीयूष, स्वेता कुमारी और मोहित कुमारी ने नेट के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्रता प्राप्त की है। वहीं, आस्था मिश्रा ने पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्रता हासिल की। एमएससी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कार्यक्रम के विद्यार्थी अभिजीत कुमार ने भी नेट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
पर्यावरण विज्ञान और आर्थिक अध्ययन के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
एनवायर्नमेंटल साइंसेज विभाग के छह विद्यार्थियों ने यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता हासिल की। इनमें मनीषा रानी सिंह, शालू आर्या, अनामिका महतो, लक्ष्मी कुमारी, कुणाल और कुलदीप कुमार शामिल हैं।
आर्थिक अध्ययन एवं नीति विभाग के चार विद्यार्थियों गौरव कुमार शर्मा, अमित कुमार सिन्हा, अंशु कुमार और अंकित तिवारी ने भी यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है।
भूगोल और शारीरिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों ने भी हासिल की पात्रता
भूगोल विभाग की अदिति मंडला ने असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्रता हासिल की है। वहीं, निमी कुमारी, रोहित कुमार, जयराम राय और निशा कुमारी ने पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्रता प्राप्त की है। शारीरिक शिक्षा विभाग के अभि पवन सिंह, मयंक कुमार और कृष्ण मूर्ति यादव ने भी यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता हासिल की है।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मार्गदर्शन को बताया सफलता का आधार
पीआरओ ने बताया कि अकादमिक उत्कृष्टता की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे सीयूएसबी में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन के कारण विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को वर्ष में दो बार आयोजित होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा में लगातार सफलता मिल रही है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। इन विद्यार्थियों के अलावा सीयूएसबी के विभिन्न अन्य विभागों के छात्र-छात्राओं ने भी यूजीसी नेट परीक्षा में पात्रता हासिल की है।
