डोभी और शेरघाटी में उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 136 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार; दो वाहन जब्त
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 05 सितंबर 2026
गयाजी: उत्पाद थाना शेरघाटी की टीम ने शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गोपालपुर, थाना शेरघाटी तथा गौतम होटल, एनएच-22, थाना डोभी क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
348 बोतलों में 136 लीटर शराब जब्त
उत्पाद विभाग के अनुसार कार्रवाई के दौरान कुल 348 शराब की बोतलें, जिनमें करीब 136 लीटर शराब बताई गई है, जब्त की गई। इसके अलावा मौके से एक स्कॉर्पियो और एक स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की गई।
दो गिरफ्तार, एक अज्ञात
गिरफ्तार आरोपियों में रोहित कुमार, पिता वीरेंद्र कुमार, निवासी गम्हरिया, थाना डोभी, जिला गयाजी, उम्र करीब 26 वर्ष तथा सरजुन मंडल, पिता सीताराम मंडल, निवासी दरिऔरा, थाना डोभी, जिला गयाजी, उम्र करीब 24 वर्ष शामिल हैं। जबकि तीसरे व्यक्ति को अज्ञात बताया गया है।
छापेमारी दल में अवर निरीक्षक स्नेहा कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक मो. हाबिल एवं गृह रक्षक शामिल रहे। उत्पाद विभाग की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
