डोभी में शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 48.5 लीटर विदेशी शराब और 30 लीटर चुलाई शराब जब्त; तीन गिरफ्तार

0
Screenshot_2026_0904_211027.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 04 सितंबर 2026

गयाजी: उत्पाद थाना शेरघाटी की टीम ने शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गयाजी जिले के डोभी थाना क्षेत्र में छापेमारी की। उच्च विद्यालय जयराम गिरी के पास की गई कार्रवाई में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

विदेशी और चुलाई शराब बरामद

छापेमारी के दौरान कुल 104 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 48.5 लीटर बताई गई है। इसके अलावा 30 लीटर चुलाई शराब भी जब्त की गई। शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलें भी उत्पाद विभाग की टीम ने जब्त की हैं।

तीनों गिरफ्तार आरोपित गया जिले के रहने वाले

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान 1. महेश चौधरी, पिता स्वर्गीय काली चौधरी, निवासी जोंधी, थाना बांके बाजार 2. उज्जवल कुमार, पिता सोहन प्रसाद, निवासी तरवन, थाना बांके बाजार तथा  3. मिथलेश कुमार, पिता लखन यादव, निवासी गरवैया, थाना बाराचट्टी, जिला गयाजी के रूप में हुई है।

छापेमारी दल में मद्यनिषेध के सहायक अवर निरीक्षक मो. हाबिल, सहायक अवर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के साथ मद्यनिषेध सिपाही एवं गृह रक्षक बल के जवान शामिल रहे। विभाग के अनुसार मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page