जन शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिले में आयोजित हो रहे ‘सहयोग शिविर’, 1 सितंबर को 28 पंचायतों में पदाधिकारियों की होगी तैनाती

0
Screenshot_2026_0831_231942.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 31 अगस्त 2026

गयाजी: जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान तथा आमजन को प्रशासनिक सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गयाजी जिले में ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन लगातार किया जा रहा है। जिले की सभी ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों के सभी वार्डों में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को शिविर आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित दिन सार्वजनिक अवकाश होने पर अगले कार्य दिवस को शिविर लगाया जाएगा।

मौके पर सुनी जाएंगी शिकायतें

सहयोग शिविर में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी निर्धारित पंचायत या स्थल पर मौजूद रहकर आम लोगों की शिकायतें, आवेदन एवं परिवाद-पत्र प्राप्त करेंगे। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव होगा, उनका मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के जरिए निष्पादन किया जाएगा।

वहीं, जिन मामलों में दूसरे विभाग अथवा कार्यालय से समन्वय की आवश्यकता होगी, उन्हें संबंधित विभाग को भेजकर उसके निष्पादन की निगरानी की जाएगी। इस व्यवस्था से लोगों को छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए जिला मुख्यालय अथवा अन्य कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।

शिकायतों की होगी ऑनलाइन निगरानी

शिविर में प्राप्त सभी आवेदन एवं परिवाद-पत्रों को संबंधित पोर्टल पर डिजिटाइज करते हुए समयबद्ध तरीके से निष्पादित करने का निर्देश दिया गया है। निष्पादित मामलों का समेकित प्रतिवेदन जिला स्तरीय आवेदन प्रबंधन कोषांग को उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके माध्यम से शिकायतों की ऑनलाइन प्रविष्टि, उनके निष्पादन की निगरानी तथा लंबित मामलों की समीक्षा अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी।

पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश

जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं पाली के अनुसार अपने-अपने स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। शिविर में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुनने, नियमानुसार कार्रवाई करने, पोर्टल पर समयबद्ध प्रविष्टि करने तथा निष्पादित मामलों की रिपोर्ट जिला स्तर पर उपलब्ध कराने को कहा गया है।

शिविर के दौरान आम लोगों को सरकारी योजनाओं एवं विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिला पंचायत राज पदाधिकारी, गया द्वारा पूरी प्रक्रिया की निगरानी करते हुए शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

1 सितंबर को 28 स्थानों पर पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

01 सितंबर 2026 को प्रथम पाली में सहयोग शिविर के लिए निम्न पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है—

1. फतेहपुर – उत्तरी लोधवे: शशांक शुभंकर, जिला पदाधिकारी


2. नगर – अमराहा: डॉ. गगन, नगर आयुक्त


3. मानपुर – गेरे: शैलेश कुमार दास, उप विकास आयुक्त


4. नगर – कुजापी: पारितोष कुमार, अपर समाहर्ता


5. डोभी – पचरतन: कुमार पंकज, अपर समाहर्ता (आपदा)


6. इमामगंज – बिकोंपुर: रविशंकर शर्मा, अपर समाहर्ता (विभागीय जाँच)


7. बोधगया – मोचारिम: मो. शफीक, अपर जिला दंडाधिकारी, विधि-व्यवस्था


8. कोच – गरारी: राजेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी


9. बाराचट्टी – दिवनिया: आदित्य कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी


10. बेलागंज – बेल्हाड़ी: शादक आलम, वरीय उप समाहर्ता


11. अतरी – जेरी: अर्चना कुमारी, वरीय उप समाहर्ता


12. आमस – झरी: अनुराधा लक्ष्मी, वरीय उप समाहर्ता


13. बांकेबाजार – तरवां: नेहा कुमारी, वरीय उप समाहर्ता


14. वजीरगंज – कारी: अनिल कुमार रमन, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर


15. शेरघाटी – कचौड़ी: जतिन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, शेरघाटी


16. टिकारी – भोरी: प्रवीण कुंदन, अनुमंडल पदाधिकारी, टिकारी


17. खिजरसराय – कुड़वा: केशव आनंद, अनुमंडल पदाधिकारी, नीमचक बथानी


18. डुमरिया – पनकरा: विश्वजीत कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता, शेरघाटी


19. गुरारू – डुमर: रवि प्रकाश गौतम, भूमि सुधार उप समाहर्ता, टिकारी


20. फतेहपुर – भोरे: दिलीप कुमार ध्वज, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सदर


21. परैया – कपसिया: इष्टदेव महादेव, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, टिकारी


22. टनकुप्पा – चौबार: नयना, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सदर


23. मोहड़ा – सारसू: डॉ. रश्मि वर्मा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी


24. बोधगया – बारा: अभय कुमार सिंह, जिला योजना पदाधिकारी


25. गुरुआ – राजन: कृष्ण मुरारी गुप्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी


26. टिकारी – शिवनगर: राहुल कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी


27. नीमचक बथानी – तेलारी: सूरज कुमार, निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण


28. मोहनपुर – खरडीह: अविनाश कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण पदाधिकारी

आमजन से शिविर में पहुंचने की अपील

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में निर्धारित तिथि एवं समय पर आयोजित होने वाले सहयोग शिविर में अपनी शिकायत, समस्या अथवा आवेदन-पत्र लेकर पहुंचें। प्रशासन का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के साथ-साथ प्रशासन और आम नागरिकों के बीच सीधा संवाद मजबूत करना है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page