डोभी चेकपोस्ट पर DCM ट्रक से 2039 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

0
IMG-20260831-WA0003.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 31 अगस्त 2026

गयाजी: जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र स्थित समेकित जांच चौकी डोभी पर मद्यनिषेध विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक DCM ट्रक से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान शराब परिवहन के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

11,328 टेट्रा पैक में मिली 2039 लीटर शराब

विभाग के अनुसार, DCM ट्रक संख्या BR-06GB-3661 से अवैध विदेशी शराब का परिवहन किया जा रहा था। जांच के दौरान ट्रक से कुल 2,039.040 लीटर अवैध विदेशी शराब, जो 11,328 टेट्रा पैक में थी, बरामद की गई।

मामले में अमोद कुमार (लगभग 36 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। वह राजनन्दन राय का पुत्र एवं बेदौल, वार्ड संख्या-12, थाना औराई, जिला मुजफ्फरपुर का निवासी बताया गया है।

अनुसंधान के बाद दाखिल होगा आरोप-पत्र

मामले में आगे अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है। विभाग के अनुसार अनुसंधान पूरा होने के बाद नियमानुसार आरोप-पत्र समर्पित किया जाएगा।

कार्रवाई करने वाली टीम में उमेश चन्द्र राय, राहुल तिवारी, बन्टी यादव, दीपक कुमार राम एवं हलेन्द्र कुमार सहित मद्यनिषेध सिपाही, सैप बल एवं गृहरक्षक जवान शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page