“ऑपरेशन मुस्कान” ने लौटाई 85 लोगों के चेहरे पर खुशी, 34.75 लाख के मोबाइल बरामद

0
IMG-20260827-WA0002.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 27 अगस्त 2026

गयाजी: जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत जिले के लोगों के गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद करने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत गयाजी पुलिस ने 85 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिन्हें गुरुवार को पुलिस कार्यालय के सभागार में उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द कर दिया गया। बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 34 लाख 75 हजार रुपये बताई गई है।

सभी थानों में गठित की गई टेक्निकल टीम

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के सभी थाना एवं ओपी स्तर पर टेक्निकल टीम का गठन किया गया था। टीम के सदस्यों ने तकनीकी माध्यमों और CEIR (Central Equipment Identity Register) Portal की मदद से गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रैक कर बरामद किया।

वास्तविक धारकों को सौंपे गए मोबाइल

बरामद किए गए 85 मोबाइल फोन को वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार और सिटी एसपी अभिनव के द्वारा उनके वास्तविक धारकों को सौंपा गया। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। पुलिस के इस अभियान ने न सिर्फ लोगों को उनकी खोई संपत्ति वापस दिलाई, बल्कि पुलिस के प्रति भरोसे को भी मजबूत किया।

मोबाइल गुम होने पर CEIR पोर्टल पर भी करें शिकायत

गयाजी पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन चोरी या गुम होने की स्थिति में संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ CEIR Portal पर भी मोबाइल की शिकायत दर्ज कराएं। इससे मोबाइल के IMEI नंबर के माध्यम से उसे ट्रैक करने और बरामद करने में पुलिस को मदद मिल सकती है।

गयाजी पुलिस ने कहा है कि आमजनों की सुविधा और उनकी खोई हुई संपत्ति वापस दिलाने के लिए “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत आगे भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page