ई-निबंधन व्यवस्था को लेकर डीएम सख्त, दुष्प्रचार और बाधा डालने वालों पर होगी कार्रवाई

0
01be0296-367b-4d35-a81b-89fc18880382.jpeg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 26 अगस्त 2026

गयाजी: जिला समाहरणालय सभागार में बुधवार को जिला पदाधिकारी-सह-जिला निबंधक शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में पेपरलेस ई-निबंधन व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अवर निबंधक, गयाजी, अवर निबंधक, शेरघाटी तथा अवर निबंधक, नीमचक बथानी-सह-टिकारी उपस्थित रहे।

आम लोगों को जागरूक करने का निर्देश

समीक्षा के दौरान डीएम ने ई-निबंधन व्यवस्था के सुचारू संचालन को लेकर सभी निबंधन पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था की प्रक्रिया और इससे मिलने वाली सुविधाओं की सही जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

उन्होंने सभी निबंधन कार्यालयों में निबंधन कार्य सुचारू रूप से संचालित होने संबंधी स्पष्ट सूचना बोर्ड प्रमुख स्थान पर लगाने का निर्देश दिया, ताकि लोगों को सही जानकारी मिल सके और भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।

दुष्प्रचार करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि ई-निबंधन व्यवस्था को लेकर दुष्प्रचार, अफवाह फैलाने अथवा निबंधन कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पारदर्शी और निर्बाध सेवा पर जोर

डीएम ने सभी निबंधन पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ई-निबंधन व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए नागरिकों को सरल, सुगम, पारदर्शी और निर्बाध निबंधन सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने व्यवस्था के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर अनावश्यक परेशानी न हो, इसे प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page