गयाजी की विभिन्न पंचायतों में आयोजित हुआ सहयोग शिविर, कई मामलों का मौके पर किया गया समाधान

0
1787068597834.jpg

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 18 अगस्त 2026

गयाजी; बिहार सरकार की अभिनव पहल “सहयोग शिविर” के तहत मंगलवार को गयाजी जिले की चिन्हित विभिन्न पंचायतों में शिविर का सफल आयोजन किया गया। माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित होने वाले इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर जिलास्तरीय एवं प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी संबंधित पंचायतों में आयोजित शिविरों में शामिल हुए और आमजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। यह पहल “सरकार आपके द्वार” की अवधारणा को पंचायत स्तर पर साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

30 दिनों में शिकायतों के निष्पादन का लक्ष्य

बिहार सरकार द्वारा नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन किया जाना है। इसके लिए अधिकतम 30 दिनों की समय-सीमा निर्धारित की गई है।

निर्धारित अवधि में मामलों का निष्पादन नहीं करने वाले संबंधित पदाधिकारी इसके लिए उत्तरदायी होंगे और उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ के तहत पहल

राज्य सरकार के “सात निश्चय-3” के महत्वपूर्ण अवयव “सबका सम्मान, जीवन आसान” के तहत सरकार आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सीधे पंचायत स्तर तक पहुंच रही है। शिविर में मौजूद पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को सहयोग शिविर के माध्यम से दर्ज कराकर इस पहल का लाभ उठाएं।

ऑनलाइन भी दर्ज करा सकते हैं आवेदन

सहयोग शिविर में आवेदन देने के अलावा नागरिक सहयोग पोर्टल के माध्यम से भी अपनी शिकायतें एवं आवेदन ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा sahyog-bihar-gov-in पोर्टल विकसित किया गया है। पोर्टल के माध्यम से आवेदक अपने आवेदन की स्थिति की भी निगरानी कर सकते हैं।

लाभार्थियों के बीच प्रमाण-पत्र और दस्तावेज वितरित

शिविर के दौरान पूर्व में प्राप्त एवं निष्पादित आवेदनों के लाभार्थियों को विभिन्न सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। पदाधिकारियों द्वारा कई लाभार्थियों के बीच जन्म प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, निःशक्तता प्रमाण-पत्र तथा रैयतों के बीच प्रपत्र-7 पर्चा सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्वीकृति पत्र एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। लाभार्थियों ने सरकार की इस पहल पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे आम लोगों के लिए उपयोगी बताया।

कई विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध

सहयोग शिविरों में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने आमजनों से शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त किए। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पंचायती राज, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आपूर्ति, ग्रामीण विकास, विद्युत एवं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण सहित विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ay:inline-block;vertical-align:middle">

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page