गयाजी। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), गयाजी के कार्यालय परिसर में शनिवार को ध्वजारोहण किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष प्रदीप कुमार मलिक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रधान परिवार न्यायालय के न्यायाधीश सुनील कुमार वर्मा, एडीजे प्रथम शशिकांत ओझा और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अरविंद कुमार दास समेत न्यायिक पदाधिकारी, पैनल अधिवक्ता और कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।
‘सत्यमेव जयते’ हमारा सिद्धांत, जिम्मेदारी भी बड़ी : प्रधान जिला जज
इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार मलिक ने कहा कि न्यायिक व्यवस्था से जुड़े होने के कारण जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। ‘सत्यमेव जयते’ हमारा सिद्धांत है और इसका सही मायने में पालन करते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निभाए और लोगों को न्याय दिलाने की प्रक्रिया को मजबूत बनाने में योगदान दे।
न्यायिक पदाधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों के अलावा पैनल अधिवक्ता और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारी भी शामिल हुए। इस दौरान प्रतुल कुमार, विकास कुमार, हारून रशीद, हादी अकरम, उदय कुमार, दीपक कुमार सिन्हा, अनिल कुमार, रणजी कुमार, रितिक कुमार, जितेंद्र कुमार, अजय कुमार, जीतू झा और विकास कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के साथ परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा और उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।