आर्यावर्त वाणी | गयाजी / खिजरसराय | 15 अगस्त 2026,
खिजरसराय। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खिजरसराय अंचल के 50 भूमिहीन परिवारों के लिए राहत की खबर सामने आई। इन परिवारों को आवास निर्माण के लिए भूमि बंदोबस्त का लाभ दिया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने लाभुक परिवारों को भूमि बंदोबस्त से संबंधित जानकारी दी।
मौके पर नीमचक बथानी एसडीएम केशव आनंद, एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सिंह, खिजरसराय प्रखंड के सीओ केशव किशोर, राजस्व अधिकारी नवल आनंद और प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष पिंकी देवी समेत जनप्रतिनिधि और लाभुक परिवार मौजूद रहे।
बिहार सरकार के निर्देश पर हुई प्रक्रिया
अधिकारियों ने बताया कि बिहार सरकार के निर्देश के तहत भूमिहीन परिवारों को आवास के लिए जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जा रही है। इसी क्रम में खिजरसराय अंचल के 50 भूमिहीन परिवारों को भूमि बंदोबस्त का लाभ दिया गया है।
इस पहल का उद्देश्य ऐसे परिवारों को आवास के लिए जमीन उपलब्ध कराना है, जिनके पास अपना घर बनाने के लिए भूमि नहीं है।
भूमि बंदोबस्त के नाम पर पैसे मांगे तो करें शिकायत
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भूमि बंदोबस्त की प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क है। लाभुकों से इसके लिए किसी प्रकार की राशि नहीं ली जानी है।
यदि कोई व्यक्ति भूमि बंदोबस्त के नाम पर पैसे की मांग करता है तो इसकी शिकायत अंचल कार्यालय में करने की अपील की गई है। अधिकारियों ने कहा कि रिश्वत या अवैध राशि की मांग करने वाले के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।