डोभी चेकपोस्ट पर महिंद्रा पिकअप से 1,148 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 06 अगस्त 2026,
गयाजी। मद्यनिषेध विभाग ने गयाजी जिले के डोभी स्थित समेकित जांच चौकी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिंद्रा पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान वाहन में सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जब्त शराब की कुल मात्रा 1,148.400 लीटर (3,720 बोतल) बताई गई है।
जांच के दौरान पकड़ी गई शराब की बड़ी खेप
मद्यनिषेध विभाग के अनुसार, महिंद्रा पिकअप (पंजीयन संख्या JH-09BE-9848) की जांच के दौरान उसमें अवैध विदेशी शराब की खेप बरामद हुई। कार्रवाई समेकित जांच चौकी, डोभी (थाना- बाराचट्टी, जिला- गयाजी) पर की गई।
झारखंड के दो युवक गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान दो आरोपितों को मौके से गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान इस प्रकार हुई है—
1. रोहित कुमार (22 वर्ष), पिता- दिनेश गुप्ता, निवासी- दुन्दीबाद बाजार, सेक्टर-12, थाना- बोकारो, जिला- बोकारो (झारखंड)। वह वाहन का चालक है।
2. लकी कुमार यादव (19 वर्ष), पिता- बबलू यादव, निवासी- दुन्दीबाद बाजार, सेक्टर-12, थाना- बोकारो, जिला- बोकारो (झारखंड)।
1,148 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त
छापेमारी के दौरान वाहन से 3,720 बोतलों में कुल 1,148.400 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। मद्यनिषेध विभाग ने शराब एवं वाहन को जब्त कर लिया है।
अनुसंधान के बाद दाखिल होगा आरोप पत्र
मद्यनिषेध विभाग ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अनुसंधान पूरा होने के बाद आरोपितों के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र (चार्जशीट) समर्पित किया जाएगा।
इस अभियान का नेतृत्व निरीक्षक मद्यनिषेध रामप्रीति कुमार ने किया। छापेमारी दल में राहुल तिवारी, हलेन्द्र कुमार, बन्टी यादव, धर्मेन्द्र बैठा, दिलीप कुमार ऋषि, मद्यनिषेध सिपाही, सैप बल एवं गृहरक्षक जवान शामिल थे।
