गयाजी में सहयोग शिविर का आयोजन, 30 दिनों में हर शिकायत के समाधान का भरोसा

0
IMG-20260721-WA0005.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 21 जुलाई 2026,

गयाजी: बिहार सरकार की ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ पहल के तहत गया जिले के वजीरगंज प्रखंड स्थित पातेड मंगरावा पंचायत में मंगलवार को ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

30 दिनों के भीतर होगा हर आवेदन का निष्पादन: एसएसपी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार अने कहा कि राज्य सरकार ने 11 मई को सहयोग पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 1100 शुरू किया है, जिसके माध्यम से नागरिक अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का 30 दिनों के भीतर हर हाल में निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की।

22 हजार आवेदन मिले, 20 हजार से अधिक का हो चुका है समाधान: जिलाधिकारी

जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि सहयोग पोर्टल एवं सहयोग शिविरों के माध्यम से जिले में अब तक 22 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 20 हजार से अधिक आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान पात्र लाभार्थियों को बासगीत पर्चा, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, मनरेगा जॉब कार्ड एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) से संबंधित लाभों के सांकेतिक प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।

ग्रामीणों से समस्याएं दर्ज कराने की अपील

पातेड मंगरावा पंचायत के मुखिया ने ग्रामीणों से अपनी सभी समस्याएं सहयोग शिविर में रखने की अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है, जिससे अधिकतम 30 दिनों के भीतर शिकायतों का समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने बताया कि नागरिक अपनी शिकायतें शिविर में ऑफलाइन या सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, मुखिया, सरपंच, 20 सूत्री अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, पंचायत समिति के प्रमुख-उप प्रमुख सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page