गयाजी के 35 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की रुकी पेंशन होगी बहाल, त्रुटि सुधार की प्रक्रिया शुरू

0
1784567224981.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 20 जुलाई 2026,

गयाजी:  जिले में ‘Stop to Alive’ तकनीकी त्रुटि के कारण सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित हुए 35 पेंशनधारियों के लिए राहत की खबर है। जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर के निर्देश पर त्रुटियों के सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि पात्र लाभुकों की पेंशन जल्द से जल्द पुनः चालू हो सके।

इन प्रखंडों के लाभुक होंगे लाभान्वित

जिला प्रशासन के अनुसार प्रभावित लाभुकों में टनकुप्पा के 2, फतेहपुर के 12, बांकेबाजार के 1, बाराचट्टी के 2, वजीरगंज के 3, बेलागंज के 10, डोभी के 1 और टिकारी के 4 पेंशनधारी शामिल हैं। सभी मामलों में आवश्यक तकनीकी सुधार कर पेंशन भुगतान दोबारा शुरू करने की कार्रवाई की जा रही है।

11 लाभुकों का होगा योजना स्थानांतरण

इसके अलावा, जिन लाभुकों को एक सामाजिक सुरक्षा योजना से दूसरी योजना में स्थानांतरित किया जाना है, उनके मामलों में संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) की अनुशंसा और जिला पदाधिकारी की स्वीकृति के बाद कार्रवाई की जाएगी। योजना स्थानांतरण के लिए नगर प्रखंड के 4, कोंच के 3, डोभी के 1, बेलागंज के 2 और बांकेबाजार के 1, कुल 11 पेंशनधारी चिन्हित किए गए हैं।

बकाया पेंशन भी मिलेगी

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि पेंशन बहाल होने के बाद सभी पात्र लाभुकों को पूर्व से रुकी हुई पेंशन (बकाया राशि) भी उनके बैंक खातों में उपलब्ध करा दी जाएगी।

डीबीटी के माध्यम से होगा भुगतान

प्रशासन ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे लाभुकों के बैंक खातों में भेजी जाती है। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा कर समय पर पेंशन भुगतान सुनिश्चित करने में जुटा हुआ है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page