गयाजी पुलिस केंद्र में पीपिंग समारोह आयोजित, नवप्रोन्नत एएसआई को पहनाए गए बैज

0
IMG-20260720-WA0005.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 20 जुलाई 2026,

गयाजी: पुलिस केंद्र में सोमवार को गरिमामय पीपिंग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नवप्रोन्नत सहायक पुलिस अवर निरीक्षकों (एएसआई) को बैज पहनाकर सम्मानित किया गया।

वरीय अधिकारियों ने पहनाए बैज

समारोह में वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुशील कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक, अभिनव तथा पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दिव्यांजलि ने नवप्रोन्नत अधिकारियों को उनके नए पद के बैज पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अधिकारियों और उनके परिजनों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

ईमानदारी और सेवा भावना से कार्य करने का संदेश

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधिकारियों ने नवप्रोन्नत एएसआई को संबोधित करते हुए कहा कि वे ईमानदारी, समर्पण, समाज सेवा और टीमवर्क को अपने कर्तव्यों का मूल मंत्र बनाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि और जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए निष्पक्ष एवं संवेदनशील पुलिसिंग अत्यंत आवश्यक है।

उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

समारोह के अंत में वरीय अधिकारियों ने सभी नवप्रोन्नत सहायक पुलिस अवर निरीक्षकों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वे अपने नए दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे।

नवप्रोन्नत पुलिस अधिकारी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page