गयाजी में वाहन जांच के दौरान कार से 69.3 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

0
Screenshot_2026_0717_192230.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 17 जुलाई 2026,

गयाजी: जिले के मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में मद्यनिषेध विभाग ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 69.300 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

वाहन की तलाशी में मिली शराब

मद्यनिषेध विभाग की टीम ने मटिहानी सड़क किनारे वाहन जांच के दौरान सिल्वर रंग की हुंडई i10 कार (पंजीकरण संख्या BR-01BA-2104) को रोका। तलाशी लेने पर कार की बीच वाली सीट और डिक्की से 750 एमएल की 90 बोतलें तथा 180 एमएल के 10 टेट्रा पैक बरामद हुए। कुल मिलाकर 69.300 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई।

एक आरोपी गिरफ्तार

मौके से सोनू कुमार (30 वर्ष), पिता रामजनम सिंह, निवासी रामचंद्रपुर, वार्ड संख्या-20, थाना लहेरी, जिला नालंदा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके विरुद्ध मद्यनिषेध अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी

कार्रवाई में मद्यनिषेध विभाग की अवर निरीक्षक पूजा कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक आलोक कुमार, मद्यनिषेध सिपाही विजय कुमार राय, विकाश कुमार, गृहरक्षक जवान एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध जिले में अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page