गयाजी में बढ़ती चोरी की घटनाओं से दहशत, डेढ़ घंटे तक घर में घुसने की कोशिश, CCTV में कैद हुए चोर

0
Screenshot_2026_0716_105844.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 16 जुलाई 2026,

गयाजी: शहर में लगातार बढ़ रही चोरी और चोरी के प्रयास की घटनाओं ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्खीबाग मोहल्ला का है, जहां मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि चोरों ने एक चिकित्सक के घर में चोरी का प्रयास किया। हालांकि परिवार के सदस्यों के जाग जाने से चोर अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके।

जानकारी के अनुसार, 14 और 15 जुलाई की रात करीब 1:04 बजे से 2:10 बजे के बीच लक्खीबाग मेन रोड स्थित डॉ. यमुना जी के आवास को चोरों ने निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि चोरों ने घर में प्रवेश करने के लिए कई गेट काटने का प्रयास किया और करीब डेढ़ घंटे तक घर में घुसने की कोशिश करते रहे। इसी दौरान घर के सदस्य जाग गए, जिसके बाद चोर मौके से फरार हो गए। जाते-जाते वे घर के बाहर रखा कुछ सामान अपने साथ ले गए।

सबसे अहम बात यह है कि पूरी घटना घर और मेन रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में चोरों की गतिविधियां स्पष्ट दिखाई दे रही हैं, जिससे यह भी सामने आया है कि बदमाश बिना किसी डर के वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तारी करने तथा रात्रि गश्त बढ़ाकर चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।

नोट: यह समाचार पीड़ित पक्ष द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है। मामले में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया या जांच का निष्कर्ष सामने आना शेष है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page