डोभी चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो से 252 लीटर अवैध बीयर व विदेशी शराब बरामद

0
IMG-20260715-WA0008.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 15 जुलाई 2026,

गयाजी: जिले के डोभी स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन से 252 लीटर अवैध बीयर एवं विदेशी शराब बरामद की गई।

उत्पाद विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, समेकित जांच चौकी डोभी (थाना- बाराचट्टी) पर वाहन जांच के दौरान पंजीयन संख्या JH-04J-8032 वाली स्कॉर्पियो को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से कुल 252 लीटर अवैध बीयर एवं विदेशी शराब (504 कैन एवं बोतल) बरामद हुई।

मौके से आनंद कुमार (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी भोला मंडल का पुत्र है और दरिऔरा, थाना डोभी, जिला गयाजी का निवासी बताया गया है।

उत्पाद विभाग ने बताया कि जब्त शराब एवं वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में अनुसंधान पूरा होने के बाद न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page